फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CONGRESS TARGETS BJP AND NIRMAL SINGH

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, उपमुख्यमंत्री को भी दी नसीहत

Wed, 28 Dec 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 28 Dec 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
CONGRESS TARGETS BJP AND NIRMAL SINGH
कांग्रेसजनों के निशाने पर भाजपा - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने मंगलवार को जम्मू के नानक नगर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

विज्ञापन


चुनाव से पूर्व किए गए वादों पर अमल नहीं किया गया। भाजपा ने चुनाव के दौरान जम्मू से भेदभाव खत्म करने, रिफ्यूजियों को मौलिक अधिकार देने, कस्टोडियन विभाग को खत्म करके कब्जाधारकों को अधिकार देने, वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को विधानसभा चुनाव और लोकल बाडी चुनाव में मत का प्रयोग करने, पीएजेके विस्थापितों की पांच सीटें आरक्षित करने आदि वादे किए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में रिफ्यूजियों के लिए मजबूत पैकेज का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन भाजपा उनके साथ मजाक कर रही है।

मंत्री ने निर्मल सिंह को दी नसीहत

CONGRESS TARGETS BJP AND NIRMAL SINGH
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बयान - फोटो : डेमो फोटो

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह पर निशाना साधा। डा. शर्मा ने कहा कि पहले उपमुख्यमंत्री स्वयं गुड गवर्नेंस का पाठ पढ़ लें, उसके बाद कर्मचारियों को पाठ पढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद भी बिलावर का विकास नहीं हुआ, जबसे उनकी सरकार बनी है, तबसे भष्ट्रचार बढ़ा है। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री ने 25 दिसंबर को बिलावर में तहसील के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed