फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress,protest,jammu news

महंगाई के खिलाफ पत्यालीचक में कांग्रेस ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
congress,protest,jammu news
जम्मू/दोमाना। कांग्रेस किसान मोर्चा ने बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को विजय कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में मढ़ क्षेत्र के पत्यालीचक में रोष रैली निकाली। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए वादों को भूलकर महंगाई थोप रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में नाकाम रही है। बीते सात साल से मोदी सरकार ने एक के बाद एक जन विरोधी फैसले लिए हैं, जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया। मांग की कि सरकार जम्मू-कश्मीर की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे। सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है और पेट्रोल 100 रुपये पार हो चुका है। बेरोजगारी दर सात साल में बढ़कर 12 फीसदी तक पहुंच गई है। कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि दसवीं कक्षा के छात्र मास प्रमोशन के लिए सड़कों पर रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही। मोदी सरकार युवा विरोधी है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक बलवान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जनक राज, सौदागर सिंह, दर्शन मेहरा, जबूक मोहम्मद, दर्शन मोटन, जगदीश, राज भगत, कृष्ण लाल, राजेश कुमार, उमेश कुमार, केवल लंबरदार, जगदीश सिंह, पंच चंचल, राम दयाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed