फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress,protest,jammu news

राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

विज्ञापन
congress,protest,jammu news
जम्मू। पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने 11 दिन तक धरने प्रदर्शन किए। शनिवार को न्यू प्लॉट जम्मू में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने राजभवन तक रैली निकली, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। शनिवार को कांग्रेस का महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ 10 दिवसीय आंदोलन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

जेकेपीसीसी की उपप्रधान एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सरवाल) कांता भान की ओर से करवाए प्रदर्शन को रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। पार्टी वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कटौती न होने तक कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को भी शामिल किया जाएगा। आरोप लगाया कि सरकार मुनाफा कमाने के लिए सभी हथकंडे अपनाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की गई है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रही है। बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संकट के साथ लोग महंगाई से जूझ रहे हैं। देश में वित्तीय संकट लगातार बरकरार है। उपाध्यक्ष कांता भान ने कहा कि देशवासी भाजपा सरकार की नीतियों से निराश हैं। प्रदर्शन में रजनीश शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव सिंह, डॉ. रमाकांत खजूरिया, उत्तम सिंह, रिकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed