फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress protest in jammu against petrol diesel and gas price hike

जम्मू: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर गरजे कांग्रेसी, भाजपा पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

Thu, 24 Mar 2022 03:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 03:38 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने जम्मू में प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा ने जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका कर चुनाव जीता है। उनके नेताओं ने झूठ बोला और लोगों को गुमराह किया।

विज्ञापन
congress protest in jammu against petrol diesel and gas price hike
Congress Protest Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने जम्मू के शहीदी चौक में आज प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर और तख्तियां लेकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष-प्रदर्शन किया। पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि भाजपा ने चार राज्यों में 'झूठ बोलकर और लोगों को गुमराह करके' विधानसभा चुनाव जीता है। जैसे ही नतीजे आ गए पेट्रोल और गैस की कीमतों को बढ़ाकर उन्होंने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।

विज्ञापन

congress protest in jammu against petrol diesel and gas price hike
Congress Protest Jammu - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस गुलाम अहमद मीर ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका कर चुनाव जीता है। भाजपा झूठ और छल की राजनीति करती है। उनके नेताओं ने झूठ बोला और लोगों को गुमराह किया। उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई। कांग्रेस देश में अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं, कांग्रेस की महिला नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार न तो महंगाई पर लगाम लगा पा रही है और न ही देश में महिलाओं को सुरक्षा दे पा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को हर जन मुद्दे पर विफल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

congress protest in jammu against petrol diesel and gas price hike
Congress Protest Jammu - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े
प्रदर्शन कर रहे एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इनका काम सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बांटना है। वे हिंदू-मुस्लिम करके वोट ले सकते हैं लेकिन वे आम लोगों की समस्याओं को हल नहीं दे सकते हैं। उन्हें रोजगार और भोजन नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed