जम्मू में बिजली-पानी की किल्लत: सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
जम्मू और कश्मीर में खपत के मुकाबले बिजली आपूर्ति आधे से भी कम हो रही है। कई इलाकों में रोज 13 से 15 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस और अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ती गर्मी के बीच में जम्मू-कश्मीर में बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। जम्मू संभाग में 40 डिग्री तापमान के बीच बिजली और पानी के संकट से बेहाल लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को जम्मू शहर के शहीदी चौक पर सरकार के खिलाफ बिजली और पानी की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए रघुनाथ बाजार की ओर बढ़े। लेकिन, पुलिस ने बैरिकेड लगा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारियां भी दीं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला ने कहा कि सरकार लोगों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं दे पा रही है। केंद्र शासित प्रदेश में इन दिनों रोज औसतन करीब 3200 मेगावाट बिजली की मांग है, जबकि इससे आधी बिजली भी नहीं मिल रही है। इसके चलते कई इलाकों में रोज 13 से 15 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। बढ़ती गरमी के बीच बिजली संकट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
उन्होंने कहा कि रमजान माह में मुस्लिम समुदाय को सहरी और इफ्तार के वक्त बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। सीबीएसई की परीक्षाएं दे रहे विद्यार्थी बिजली संकट में ठीक से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सामान्य जनजीवन भी दिन और रात बिजली के बिना परेशानियां झेल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।