{"_id":"6b007cf5f8e9f3b6c67f906a9f923c92","slug":"congress-plan-to-cash-kashmir-flood-tragedy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ कैश करने को कांग्रेस ने बनाया नया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ कैश करने को कांग्रेस ने बनाया नया प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हुई तबाही में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए कांग्रेस ने 52 सदस्यीय रिलीफ कमेटी का गठन किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी की ओर से जारी बयान के अनुसार कमेटी को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
कमेटी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता मोहम्मद शरीफ नियाज, उपमुख्यमंत्री तारा चंद, मंत्री ताज मोहिउद्दीन, पीरजादा मोहम्मद सईद, गुलाम अहमद मीर, नवांग रिगझिन जोरा, शाम लाल शर्मा, रमण भल्ला, अब्दुल मजीद वानी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके अतिरिक्त मनोहर लाल शर्मा, चौधरी एजाज अहमद खान, विकार रसूल वानी, मदन लाल शर्मा, कृष्ण कुमार अमला, रिगझिन सपालबार, असगर अली करबलाही, शाहनवाज हुसैन, नीरज कुंदन, इंदु पवार, शमीमा रैणा, तमन्ना, विधायक शब्बीर अहमद खान, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, एमएलसी जहांगीर हुसैन मीर आदि को भी कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन