फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress parti meeting

भाजपा ने समाज में दरार डालने का किया काम

विज्ञापन
congress parti meeting
सांबा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। इसके अलवा तीन नए कृषि कानूनों का जबरन लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता संजीव शर्मा ने की जबकि प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन लाने का लोगों के साथ जो वादा किया था। अब हकीकत सामने है। उन्होंने भाजपा पर समाज में दरार डालने का भी आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष मीर ने कहा की भाजपा को जम्मू कश्मीर से सीटें जरूर मिल सकती है लेकिन देश पीछे जा रहा है। चाय बेचने वालें को किसानों का दर्द क्या पता। जोर दे कर कहा की राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। मीर ने कहा कि डिलिमिटेशन के बाद बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। मौके पर रमण भल्ला, इंदु बजीर, मनमोहन सिंह, कुमेर सिंह, बब्लू गुप्ता ने भी संबोधित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मे गुलाम नवी आजाद खेमे के कार्यकर्ता नदारद रहे। पाटिल से जब आजाद को स्टार प्रचारक नहीं बनाने के बारे में पूछा तो उन्होंने से हाई कमान का फैसला बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed