{"_id":"637102f128a79f15e2617d79","slug":"congress-organized-a-one-day-convention-at-bishnah-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: बिशनाह में कांग्रेस अधिवेशन में बोले विकार रसूल- भाजपा नफरत की राजनीति कर लोगों को बांट रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: बिशनाह में कांग्रेस अधिवेशन में बोले विकार रसूल- भाजपा नफरत की राजनीति कर लोगों को बांट रही
Mon, 14 Nov 2022 08:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 14 Nov 2022 08:08 AM IST
सार
विकार रसूल वानी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए लगातार लड़खड़ा रहा है। जम्मू कश्मीर बेरोजगारी में लगातार बढ़ रही है। भाजपा नफरत की राजनीति कर लोगों को बांट रही है।
विज्ञापन
बिशनाह में कांग्रेस का अधिवेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के बिशनाह में कांग्रेस ने रविवार को एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया। अधिवेशन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, ठाकुर हरि सिंह चिव सहित पार्टी के कई सीनियर नेता शामिल हुए। साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यक्रम में भाग लिया।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी की तरफ लगातार लोगों के बीच कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के कार्यक्रमों में लोगों का साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन इसके बदले जनता को बुरा दिन दिए हैं। आज महंगाई देशभर में चरम सीमा पर है। डॉलर के मुकाबले रुपए लगातार लड़खड़ा रहा है। जम्मू कश्मीर बेरोजगारी में लगातार बढ़ रही है। भाजपा नफरत की राजनीति कर लोगों को बांट रही है।
पूर्व मंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि लोगों ने अब बदलाव का मन बना लिया है आने वाले चुनावों में प्रदेश में भाजपा का सुपड़ा जनता साफ करेगी। कांग्रेस पार्टी ने जो भी जनता से वादा किया था, उन्हें पूरा करके दिखाया है।