फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress on Jammu Kashmir BDC election result said- this trailer was full picture is still pending

जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनाव परिणाम पर कांग्रेस बोली- ये ट्रेलर था पिक्चर तो अभी बाकी है

Sat, 26 Oct 2019 09:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Congress on Jammu Kashmir BDC election result said- this trailer was full picture is still pending
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

बीडीसी चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को नसीहत दी है कि पार्टी को अपनी हार मान लेनी चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा और वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं के गृह क्षेत्र में ही पार्टी हार गई है। यह दर्शाता है कि जनता भाजपा के साथ नहीं है। एकतरफा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के बावजूद भाजपा अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाई। ऐसे में भाजपा को हार कबूल कर जमीनी हकीकत का सामना करना चाहिए।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कहा कि बीडीसी चुनाव ट्रेलर भर हैं। पूरी पिक्चर अभी बाकी है। शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दोनों नेताओं ने कहा कि जीत कर आए निर्दलीय बीडीसी अध्यक्षों के साथ कांग्रेस खड़ी है। विकास के हर मामले में उन्हें पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन


रवींद्र शर्मा ने कहा कि बीडीसी चुनाव में कांग्रेस ने पहले हिस्सा लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन सरकार ने पार्टी नेताओं पर पाबंदियां जारी रखीं। विपक्ष को चुनाव के लिए तैयार होने का मौका नहीं दिया गया। लोगों को ध्यान भटकाया गया। कश्मीर में 12,963 पंच सरपंचों की सीटें खाली हैं। बिजबिहाड़ा जैसे ब्लॉक में तीन वोटों पर ही चुनाव करवा दिए गए। फिर भी नतीजों को अपनी तरफ खींचने में भाजपा कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा और महाराष्ट्र में भी भाजपा के मत प्रतिशत में गिरावट आई है। देश में भाजपा बदले की भावना से राजनीति कर रही है। 73वें संशोधन के तहत बीडीसी चुनाव नहीं करवाए गए हैं। कश्मीर में हालात पर गंभीर चिंता है। कांग्रेस ट्रक चालकों की हत्या करने की निंदा करती है। सरकार आतंकवाद के खात्मे को ठोस कदम उठाने के साथ पाक को करारा जवाब दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed