फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress leader Vikar Rasool Wani said BJP trying to split votes by forming another parties

Kathua: पार्टियां बनाकर वोट का बिखराव करने के फिराक में भाजपा- विकार रसूल वानी

Sun, 09 Oct 2022 09:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 09 Oct 2022 09:52 AM IST
सार

विकार रसूल वानी ने कहा कि बेरोजगारी के कारण पढ़े लिखे युवा दरबदर ठोकरे खा रहे है और महंगाई आसमान छू रही है। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाए आम लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
congress leader Vikar Rasool Wani said BJP trying to split votes by forming another parties
Kathua - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने पिछले आठ सालों में जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए जनता से किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। सिर्फ राजनैतिक पार्टियों को बनाने का काम किया है। पहले कश्मीर में भाजपा ने अपनी ए और बी दो टीमें बनाई उसके बाद अब जम्मू-संभाग में आजाद के नाम से अपनी तीसरी टीम बनाई है, ताकि इस तरह की पार्टियां बनाकर वोट बैंक खराब किया जाए और फिर से धोखाधड़ी से सत्ता में आ जाएं। यह बात जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कठुआ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण पढ़े लिखे युवा दरबदर ठोकरे खा रहे है और महंगाई आसमान छू रही है। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाए आम लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के प्रयास किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की जनता अब इनके झूठे वादों से तंग आ गई है और इस बार भाजपा को जम्मू-कश्मीर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने युवा नेता राहुल गांधी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्होंने पूरे देश में युवा शक्ति को संगठित किया है। आने वाले चुनावों में युवाओं को विशेष भूमिका दी जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं,  कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि उच्च मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, कुशासन और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण भाजपा सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धि हैं। आगे कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण करने का दावा किया लेकिन भाजपा सरकार ने अपने आठ वर्षों के शासन के दौरान नकली जुमले और नारों के साथ लोगों को धोखा देने का रिकॉर्ड बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन केवल पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के एक चुनिंदा समूह के लिए आए। भल्ला ने पार्टी कैडर को एकजुट होने और भाजपा सरकार की दिशाहीन नीतियों के बारे में जनता के बीच जानकारी प्रसारित करने को कहा। इस मौके पर पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रभारी मनोज यादव ने लोगों से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, कुशासन और कुप्रबंधन के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा, मनमोहन सिंह, गणेश भल्लड़ कुलबीर पठानिया, काजल राजपूत, अनु डोगरा पंकज शर्मा के आलवा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed