{"_id":"61349e898ebc3e744630d8ae","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-to-visit-jammu-likely-to-offer-prayers-at-mata-vaishno-devi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का जम्मू दौरा: माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन, सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का जम्मू दौरा: माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन, सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा
Sun, 05 Sep 2021 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 05 Sep 2021 04:14 PM IST
सार
नौ सितंबर को राहुल गांधी जम्मू पहुंचेंगे। वह कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर नौ सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। राहुल गांधी कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि वह पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे। राहुल गांधी की जम्मू यात्रा को लेकर संभाग की कांग्रेस इकाई में उत्सुकता है। राहुल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। इसमें आगामी चुनावों के लिए नई रणनीति पर काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले राहुल गांधी नौ अगस्त को कश्मीर पहुंचे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। दौरे के दूसरे दिन सुबह उन्होंने गांदरबल स्थित माता खीर भवानी के मंदिर में पूजन किया। इसके बाद हजरतबल दरगाह भी गए थे। नवनिर्मित कांग्रेस भवन का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कश्मीर के लोगों को जोड़ते हुए झेलम, यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति का जिक्र किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इस कमांडो से कांपते थे आतंकी: 11 दिन में दस दहशतगर्दों का किया था सफाया, पढ़ें शहीद की शौर्यगाथा
विज्ञापन
अब ठीक एक महीने बाद राहुल गांधी जम्मू संभाग के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को लेकर अभी तक पार्टी नेताओं की ओर से कोई बयान तो नहीं आया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करने के लिए वह पार्टी नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में ये गुटबाजी खुलकर सामने आती रही है। प्रदेश कांग्रेस के कई आधिकारिक कार्यक्रमों में कई वरिष्ठ नेता गायब रहे हैं।
यह भी पढ़ें- चाहत में हिमाकत : अफगानिस्तान जाने के लिए किशोर बना 'बजरंगी भाईजान': पकड़े जाने पर कही ये बात