{"_id":"5dbc11008ebc3e939e472203","slug":"congress-leader-mir-said-jammu-kashmir-identity-has-ended-making-union-territory-unfortunate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता मीर का बयान- खत्म हो गई जम्मू-कश्मीर की पहचान, केंद्रशासित प्रदेश बनाना दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता मीर का बयान- खत्म हो गई जम्मू-कश्मीर की पहचान, केंद्रशासित प्रदेश बनाना दुर्भाग्यपूर्ण
Fri, 01 Nov 2019 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर राज्य को केंद्रशासित प्रदेश बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे जम्मू-कश्मीर की अपनी पहचान खत्म हो गई है। कांग्रेस हमेशा जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों के संरक्षण की बात करती रही है। जम्मू-कश्मीर को राज्य बने रहने दिया जाना चाहिए। मीर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से इंदिरा चौक पर इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
मीर ने कहा कि दोनों महान नेताओं का देश के निर्माण में योगदान रहा है। राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए इंदिरा गांधी ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भी देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में बांग्लादेश का निर्माण करवाकर पाकिस्तान को कमजोर किया गया। सरदार पटेल की भी स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
वहीं नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सडोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर राज्य को केंद्रशासित प्रदेश बनाकर यहां के लोगों को मायूस किया है। यह जम्मू-कश्मीर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और काले इतिहास के रूप में गिना जाएगा। लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। खासतौर पर युवा पीढ़ी आहत हुई है। देश में केंद्र शासित प्रदेशों का विस्तार करके उन्हें राज्य बनाया जा रहा है, जबकि जम्मू-कश्मीर को राज्य से तोड़कर केंद्रशासित बना दिया गया है। ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव में भाजपा को जनता का जवाब मिल गया है। विपक्षी दलों के बहिष्कार के बावजूद भाजपा को सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन