{"_id":"5ceaa80fbdec2207626c50ab","slug":"congress-jammu-kashmir-vice-president-raman-bhalla-says-bjp-divides-people-and-take-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमण भल्ला बोले, लोगों को बांटकर वोट लेती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमण भल्ला बोले, लोगों को बांटकर वोट लेती है भाजपा
Sun, 26 May 2019 08:21 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 26 May 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
रमण भल्ला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष एवं जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार रहे रमण भल्ला ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह पार्टी भावनात्मक और सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटकर वोट हासिल करने का काम करती है। सत्ता में आने के बाद वह रियासत व जन कल्याण के लिए नीति व कार्यक्रमों को प्राथमिकता नहीं देती।
रविवार को गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भल्ला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रियासत के संतुलित विकास और लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भाजपा पूर्व में भी नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस को और मजबूत करने की जरूरत है।
भल्ला ने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाया कि वह जन आकांक्षाओं को पूरी करने में नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के झूठ को हरा देंगे। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सतीश शर्मा, युद्धवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, मंदीप सिंह, काउंसलर द्वारिका चौधरी, शोबत अली, प्रीतम सिंह, भानू महाजन, इंद्रजीत कौर, डॉ. रमाकांत खजूरिया आदि शामिल रहे।