फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress Held Protest Against Union Government

Jammu News: नीट धांधली के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बैरिकेड पार करने पर पुलिस से धक्कामुक्की

विज्ञापन
Congress Held Protest Against Union Government
-भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी-
विज्ञापन

मोदी सरकार के पुतले को आग के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नीट धांधली के खिलाफ शुक्रवार को शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट घोटाले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शकारियों ने लाखों युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर मोदी सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। रेजीडेंसी रोड की तरफ बढ़े रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस की उनकी साथ धक्कामुक्की हुई।

प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के छात्रों और युवाओं का भविष्य खराब करने का काम कर रही है। नीट परीक्षाओं जैसे घोटाले सामने आ चुके हैं। उन्होंने देश के लाखों युवाओं को न्याय दिलाने और इसके लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। कहा कि परीक्षाओं और भर्तियों में घोटालों की शृंखला ने पूरे देश में युवाओं और छात्रों के साथ बहुत अन्याय किया है, खासकर भाजपा शासित राज्यों में। जम्मू-कश्मीर में भी उनके शासन के दौरान कई घोटाले हुए, जिसके कारण चयन सूचियां रद्द कर दी गईं। यही कारण है कि राहुल गांधी ने परीक्षाओं में इस तरह के घोटालों को रोकने के लिए कानून बनाने का आश्वासन दिया है। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए और सभी स्तरों पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया, जब छात्र और युवा न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, मूला राम, ठा. बलवान सिंह, रवींद्र शर्मा, चौ. लाल सिंह, उपाध्यक्ष टीएस बाजवा (पूर्व सांसद), इंदु पवार, ठा. बलबीर सिंह, मनमोहन सिंह, रिकी डलोत्रा के अलावा पीसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी, डीसीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला सहित फ्रंटल विंग के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed