{"_id":"66a44544ea47c0a2ab025c37","slug":"congress-held-programme-jammu-news-c-10-jam1008-408428-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरशाही शासन में लोगों की सुनवाई नहीं : भल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरशाही शासन में लोगों की सुनवाई नहीं : भल्ला
विज्ञापन
वार्ड 19 चांद नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि नौकरशाही शासन में आम लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सरकारी कार्यालयों में सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें विभिन्न कर्रों, स्मार्ट मीटरों से लूटा जा रहा है। मीटर वाले क्षेत्रों में भी घंटों की अघोषित कटौती जारी है।
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-19 चांद नगर में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भल्ला ने कहा कि लोग राज्य का दर्जा बहाल करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने निर्वाचित सरकार से लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लिया है। उपराज्यपाल को सारी शक्तियां सौंप दी हैं।
जेकेपीसीसी के उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा मियां और डीसीसी अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज्य की स्थिति बहाल नहीं होने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर योगेश साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।