फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress foundation day

Jammu News: कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक में 139वें स्थापना दिवस पर फहराया झंडा

विज्ञापन
congress foundation day
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का झंडा लहराते कांग्रेस नेता: स्रोत कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश कांग्रेस और कांग्रेस सेवा दल ने वीरवार को 139वां स्थापना दिवस मनाया। शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में बड़े नेता पहुंचे। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मूला राम और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी का झंडा फहराया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भल्ला ने कहा कि कांग्रेस के पास देश की आजादी, एकता, अखंडता और विविधता के लिए 138 वर्ष के संघर्ष और बलिदान का इतिहास है। एक बार फिर परिस्थितियां आजादी से पहले जैसी हैं। अधिकारों को कुचला जा रहा है, हर जगह तानाशाही है, लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाएं खत्म की जा रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे में जिम्मेदारी है कि देश को तानाशाही से बचाने के लिए लड़ा जाए।
विज्ञापन

पार्टी जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा व लोकतंत्र की शीघ्र बहाली और युवाओं के लिए भूमि-नौकरियों के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। कार्यकर्ताओं से विपक्षी दलों के झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार का पर्दाफाश करने, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए पार्टी को मजबूत करने की अपील की। कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शांति और सद्भाव के लिए लड़ते रहेंगे। जो पार्टियां वोट बैंक की राजनीति के लिए नफरत और विभाजन करती हैं, वे एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। सेवा दल देश के अन्य हिस्सों सहित जम्मू-कश्मीर में सांप्रदायिक और कट्टरपंथी ताकतों को हराने के लिए समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर पीसीसी उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रभारी मुख्यालय हरि सिंह चिब, रजनीश शर्मा (कोषाध्यक्ष), प्रणव महासचिव, पवन रैना, रिकी दलोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed