फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CONGRESS DISAGREES WITH THE STATEMENTS OF FAROOK ABDULLAH

J&K: फारूक के बयान के बाद कांग्रेस ने किया विपक्ष से किनारा

Sat, 10 Dec 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 10 Dec 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
CONGRESS DISAGREES WITH THE STATEMENTS OF FAROOK ABDULLAH
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बवाल - फोटो : File Photo
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयानों से कांग्रेस भी नाराज दिख रही है। इसे विपक्षी एकता में दरार के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शामलाल शर्मा ने डा. फारूक के बयानों की कड़ी निंदा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा भी फारूक अब्दुल्ला के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बता चुके हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा सत्र में विपक्षी एकता में दरार आ सकती है। शामलाल शर्मा ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बताकर और अलगाववादी हुर्रियत का साथ देने की बात कर अब्दुल्ला केवल सुर्खियों में रहना चाहते हैं।
 

सुर्खियां बटोरना चाहते हैं फारूक: पीडीपी

CONGRESS DISAGREES WITH THE STATEMENTS OF FAROOK ABDULLAH
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बवाल - फोटो : File Photo
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के पीडीपी के दस विधायकों के साथ वह पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार गिरा सकते थे को पीडीपी ने सिरे से खारिज किया है।

पीडीपी प्रवक्ता वेद महाजन का कहना है कि फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान और अब इस तरह का बयान देने का एक ही मकसद है कि वह केवल सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed