कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट में देरी क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और भाजपा में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर रहस्य बरकरार है। नेशनल कांफ्रेंस अब तक तीन और पीडीपी उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर चुकी है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में शामिल हुए विधायक अश्विनी शर्मा को भाजपा की उम्मीदवारी मिलना लगभग तय है, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में कई-कई उम्मीदवार सामने आ रहे हैं।
कई विधानसभा क्षेत्रों से दावेदार पार्टी मुख्यालयों में समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इस वजह से पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले पूरा मंथन कर रही है, ताकि सूची जारी होने के बाद विरोध को दबाया जा सके।
अमित शाह की हां कर इंतजार
पार्टी नेताओं के अनुसार 25 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के बाद उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लग सकती है। वहीं कांग्रेस में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने पर अभी भी रहस्य बना हुआ है।
कांग्रेस में भी लगभग हर विधानसभा क्षेत्रों में कई दावेदार सामने आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेताओं ने जिला स्तर पर अधिवेशन करवा कार्यकर्ताओं और नेताओं की आम राय जानने की कवायद शुरू की हुई है।
इसके बावजूद स्थिति साफ नहीं होते देख अब विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों को भेजा जा रहा है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद ही स्टेट लेबल की कमेटी और फिर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने की प्रक्रिया चलेगी। इसमें अभी समय लग सकता है।