भाजपा को रोकने के लिए आगे आई कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की सियासत में एक और बदलाव आता दिख रहा है। अब तक गठबंधन की बात पर चुप्पी साधी रही कांग्रेस ने भी भाजपा के रथ को रोकने के लिए पीडीपी के साथ जाने का मन बना लिया है।
बता दें कि चुनावी नतीजों के बाद से नेशनल कांफ्रेंस और भाजपा के गठबंधन की खबरें आ रही हैं। आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उमर अब्दुल्ला के मिलने की खबर भी चर्चा में रही।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने एक अहम बयान दिया है। सोज ने कहा, पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद को हाल में संपन्न चुनाव में मिले जनादेश का सम्मान करने के लिए नई सरकार का नेतृत्व करना चाहिए।
सोज ने की सईद की तारीफ
सैफुद्दीन सोज ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘यह चिंताजनक स्थिति है कि सत्ता के भूखे कुछ राजनीतिक दल और लोग हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में मिले लोकतांत्रिक जनादेश को पलटने की कोशिश कर रहे हैं।’
चुनाव के दौरान पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद पर करारे हमले करने वाले सोज का बर्ताव अचानक बदल गया है।
आगे सोज ने कहा, ‘सईद जैसे सौम्य, अनुभवी और दूरदर्शी व्यक्ति को समान दलों या समूहों के समर्थन से राज्य में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए। असल में मात्र इसी रास्ते से लोगों के निर्णय का सम्मान हो पाएगा।’
सोज का यह बयान नेकां और भाजपा की बढ़ती नजदीकियों की खबरों के बाद आया है।
राम और उमर ने किया ट्वीट
बता दें कि भाजपा के महासचिव राम माधव ने हालांकि ऐसी किसी बैठक का खंडन किया। माधव ने ट्विटर पर कहा, ‘दिल्ली में नेशनल कान्फ्रेंस के नेताओं से भाजपा नेताओं की बैठक की खबरें निराधार हैं।’
नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं निवर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने माधव के ट्वीट को री-ट्वीट किया।
उमर ने इससे पहले अपने ट्वीट हैंडल पर लिखा, मैंने अपनी इंग्लैण्ड यात्रा रद्द नहीं की है। उन्होंने व्यंग्य में कहा, ‘मैं किसी अच्छी स्टोरी को बिगाडना नहीं चाहता, लेकिन मैंने अपनी इंग्लैण्ड यात्र रद्द नहीं की है।
मैं 27 दिसंबर को लंदन जा रहा हूं। बता दें कि लंदन में उमर के माता-पिता फारुक अब्दुल्ला और मोली गुर्दे की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।