कांग्रेस ने जारी की 69 उम्मीदवारों की पहली सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री ताराचंद, बागवानी मंत्री रमण भल्ला और पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा को फिर मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री द्वारा जारी दूसरी सूची में 69 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए ताराचंद छंब, भल्ला गांधीनगर और शाम अखनूर से पार्टी प्रत्याशी बनाए गए हैं। मौजूदा विधायकों को भी टिकट दिया गया है।
डुरू से पर्यटन मंत्री जी ए मीर, उड़ी से स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहिउद्दीन और बारामुला से रियासत कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज के पुत्र सलमान अनीस सोज को उम्मीदवार बनाया गया है।
किसको कहां से मिला टिकट, यहां पढ़ें
कोकरनाग से पीर मोहम्मद सईद, बिलावर से मंत्री मनोहर लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। महिला के आरोप के बाद मंत्री पद गंवाने वाले पूर्व मंत्री शब्बीर अहमद खान को राजोरी से फिर टिकट दिया गया है।
जम्मू पूर्व से विक्रम मल्होत्रा को टिकट मिला है जो विधान परिषद सभापित अमृत मल्होत्रा के पुत्र हैं। जम्मू पश्चिम और बसोहली से उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किए गए हैं।
नगरोटा से शिवदेव सिंह, बिश्नाह से गुलचैन सिंह चाड़क, सुचेतगढ़ से आर एस चिब, नौशेरा से कांग्रेस प्रवक्ता रवींदर शर्मा और आरएसपुरा से सुमन भगत को प्रत्याशी बनाया गया है।
जानिए कौन है उड़ी, बारामुला से उम्मीदवार
करनाह - असगर खान
कुपवाड़ा - गुलाम रसूल मलिक
लोलाब - हाजी फारूक अहमद खान
हंदवाड़ा - मो. यासीन भट्ट
लंगेट - बशीर अहमद वानी
उड़ी - ताज मोहि-उद-दीन
रफीयाबाद - अब्दुल गनी वकील
सोपोर - हाजी अब्दुल रशीद डार
संग्रामा - शोयब नबी लोन
बारामुला - सलमान अनीस सोज
ये हो सकती हैं दस महत्वपूर्ण सीटें
पट्टन - शेर रियाज अहमद
हजरतबल - सय्यद अहमद
जादिबल - शमीमा रैना
ईदगाह - इम्तयाज अहमद खान
खनयार - मोहम्मद याकूब वकील
हब्बा कदल - रमन मट्टू
अमीरा कदल - आमिर रसूल
सोनवार - खेमलता वाखलू
बटमालू - अब्दुल हमीद राथर
चाडूरा - मास्टर मोहम्मद मकबूल
जानिए बड़गाम से किसे मिला टिकट
बडगाम - गुलाम हसन गिलानी
बीरवाह - नाजिर अहमद खान
खान साहिब - अब्दुल गनी नसीम
चरार-ए-शरीफ - शाहिद हुसैन जान
त्राल - गुलाम मोहम्मद मीर
पांपोर - मोहम्मद अनवर भट्ट
पुलवामा - बशीर अहमद मागरे
राजपोरा - फैय्याज अहमद डार
वाची - मारूफ अहमद वानी
शोपियां - मुश्ताक अहमद खांडे
जानिए अनंतनाग और पहलगाम के उम्मीदवारों के नाम
नूराबाद - मंजूर अहमद जरगर
कुलगाम - पीर निजामूद्दिन
एच एस बग - अनायत उल्ला राथर
अनंतनाग इलाल - अहमद शाह
देवसर - मोहम्मद अमीन भट्ट
डोरू - जी ए मीर
कोकरनाग - पीरजादा मोहम्मद सईद
शंगुस - गुलजार अहमद वानी
बिज बेहरा - मंजूर अहमद गनी
पहलगाम - इरफान अहमद भट्ट
उधमपुर और कठुआ से किसे मिला टिकट
गुलाबगढ़ - मुम्ताज अहमद खान
रियासी - जुगल किशोर
गूल-अरनास - एजाज अहमद खान
उधमपुर - अशोक गुप्ता
चिनैनी - किशन लाल भगत
रामनगर - विनोद खजूरिया
बनी - रजनीश शर्मा
कठुआ - जतिंदर (बाबू) सिंह
बिलावर - मनोहर लाल शर्मा
हीरानगर - गिरधारी लाल चलोत्रा
गांधीनगर से किसे मिला टिकट जानिए
सांबा - सुभाष भगत
विजयपुर - एस मंजीत सिंह
नगरोटा - शिवदेव सिंह
गांधीनगर - रमण भल्ला
जम्मू ईस्ट - विक्रम मल्होत्रा
बिश्नाह - गुलचैन सिंह चाढ़क
आरएस पुरा - सुमन भगत
सुचेतगढ़ - आरएस चिब
मढ़ - बलवान सिंह
रायपुर दोमाना - मूला राम
अखनूर और राजोरी से कौन है उम्मीदवार
अखनूर - शाम लाल शर्मा
छम्ब - ताराचंद
नौशेरा - रवींद्र शर्मा
दरहाल - मोहम्मद इकबाल मलिक
राजोरी - शब्बीर अहमद खान
कालाकोट - अशोक शर्मा
सूरनकोट - चौ. अकरम
मेंढर - मुरतजा खान
पुंछ हवेली - बशीर नाज