JK में नई सरकार को लेकर असमंजस अब भी बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में नई सरकार को लेकर असमंजस अब भी बरकरार है। शुक्रवार को राज्यपाल ने भाजपा को सरकार गठन के लिए मांगी गई मोहलत समाप्त होने की याद दिलाई थी। इसके बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई।
माना जा रहा है कि मुफ्ती के चालीसवां में शामिल होने के लिए राम माधव 15 फरवरी को श्रीनगर आ सकते हैं। इस दौरान महबूबा से नई सरकार के गठन पर औपचारिक बातचीत भी हो सकती है। भाजपा हाईकमान ने राम माधव को बातचीत को अधिकृत किया है।
सूत्रों के अनुसार राम माधव का जम्मू के साथ ही श्रीनगर जाने का भी कार्यक्रम है। वह पीडीपी नेताओं से मुलाकात कर दोनों दलों में फिर से गठबंधन की राह बनाने का प्रयास करेंगे। राम माधव के दौरे के दौरान या इसके बाद दोनों दलों में औपचारिक बातचीत का रास्ता भी बनेगा।
महबूबा सरकार गठन पर फैसला लेने के लिए अधिकृत
हालांकि, उनका कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार जल्द बनेगी। प्रदेश के भाजपा नेता दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के केंद्रीय नेताओं से सरकार गठन पर मार्गदर्शन हासिल कर चुके हैं।
पार्टी की प्रदेश इकाई को केंद्रीय नेतृत्व से अपने जनाधार को कायम रखने के लिए जनता के बीच रहने के अलावा पार्टी लाइन पर डटे रहने की सलाह दी गई है।
महबूबा ने श्रीनगर और जम्मू में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया था। यहां से लौटने के बाद उन्होंने चुप्पी साध रखी है। पीडीपी नेताओं का कहना है कि महबूबा को ही सरकार गठन पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है। उचित समय पर वे उचित फैसला लेंगी।