{"_id":"619002f459c5d1695c5b511f","slug":"conflict-reasi-news-jmu247774593","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट आवंटित करने आई हाउसिंग कॉलोनी की टीम पर ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट आवंटित करने आई हाउसिंग कॉलोनी की टीम पर ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर
विज्ञापन
कटटल ग्रामोड़ में पहुंची हुई जेसीबी मशीन को नुक्सान पहुंचाया गया।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। लोगों के नाम किए प्लॉट उन्हें आवंटित करने आई हाउसिंग कॉलोनी की टीम, पुलिस और प्रशासन का स्थानीय लोगों से जमकर बवाल हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव किया तो पुलिस ने लोगों पर लाठियां चलाईं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह हाउसिंग कॉलोनी की टीम पुलिस और राजस्व विभाग के साथ कटटल ग्रामोड़ पहुंची। जहां जेसीबी से जमीन की सफाई का काम शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए उक्त जमीन पर अपना हक जमाया। लोगों की तरफ से कागजात भी पेश किए गए। उन्होंने कहा कि लगभग 247 कनाल भूमि पर उनका पुश्तैनी हक है।
लोगों ने कहा कि हाउसिंग कॉलोनी वाले जमीन को अपनी बताते हैं, जिसका मामला भी कोर्ट में जारी है। इस दौरान कुछ लोग खुले स्थान से जमीन के अंदर चले गए, जिनको रोकने की कोशिश हुई। भड़के ग्रामीणों ने मौके पर खड़ी जेसीबी पर पथराव कर उसको नुकसान पहुंचाया। हाउसिंग कॉलोनी के एमडी की स्कॉर्पियो को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान पुलिस को लोगों की भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन
बाद में पांच महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, और पुलिस स्टेशन रियासी लाया गया। विवाद को देखते हुए एसीआर संजय बडयाल, तहसीलदार मुंशी राम, डीएसपी इफ्तिकार अहमद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की तरफ से जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों ने कहा कि उनको बिना वजह तंग किया जा रहा है।
हाउसिंग कॉलोनी के एमडी शाहिद ने बताया कि वर्ष 1995 में विभाग को 116 कनाल चार मरले जमीन सौंपी गई थी। इनमें से 56 कनाल जमीन को औद्योगिक क्षेत्र को दिया गया है। बाकी बची जमीन कुल 39 लोगों के नाम की गई है। इन लोगों को अभी तक प्लॉट नहीं दिए गए हैं। शनिवार को विभाग जमीन के प्लॉट संबंधित लोगों को दे रहा था। जिस पर कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। कानून के तहत सभी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

कटटल ग्रामोड़ में हुए पथराव से क्षतिग्रस्त हुआ स्कारपियों वाहन की शीशा- फोटो : REASI

कटटल ग्रामोड़ में हुए विवाद के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।- फोटो : REASI

कटटल ग्रामोड़ में हुए विवाद के दौरान मौके पर नारेबाजी करते हुए ग्रामीण।- फोटो : REASI