अलगाववादी नेता गिलानी के घर आयोजित कांफ्रेंस हुई विफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलानी के एक करीबी ने बताया कि सुबह से ही गिलानी के हैदरपोरा स्थित घर के बाहर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया था। यहां तक कि उनके घर के बाहर से गुजरने वाली एयरपोर्ट रोड पर भी भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी।
गिलानी के घर पर आने वालों को पुलिस ने अंदर नहीं घुसने दिया, जिसमें हुर्रियत एक्टिविस्ट, पत्रकार आदि शामिल थे।
घर में नजरबंद रहे मीरवाइज उमर फारूक
वहीं जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चीफ यासीन मलिक को भी अंदर जाने से रोका गया। जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही यासीन मलिक हैदरपोरा पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिलानी के घर के बाहर रोक दिया और अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
गौरतलब है कि इस कांफ्रेंस में हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मोलवी उमर फारूक को भी भाग लेना था, लेकिन उन्हें पहले से ही उनके नगीन स्थित घर पर नजरबंद कर रखा था।