फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   condolence

राजीव गांधी के कार्य के चलते भारत सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी में विश्व गुुरु बना

विज्ञापन
condolence
विजयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के सांबा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बबल गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। बबल गुप्ता उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री को इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में जाना जाता है। आधुनिक तकनीक के साथ-साथ कंप्यूटर के उद्भव के साथ, जिसने युवाओं के लिए नौकरी के अवसरों का आह्वान किया और इसी कारण से भारत सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी में विश्व गुरु के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन

बबल गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गरीबों और दबे-कुचले लोगों के बीच सौ बोतल सैनिटाइजर और पांच सौ मास्क वितरित किए और प्रशासन द्वारा जारी किए गए एसओपी को बनाए रखने के लिए जनता को जागरूक किया। बबल गुप्ता ने आम जनता से घर में रहने और अति आवश्यक और आपात स्थिति में ही बाहर निकलने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान धर्म पाल, तरसते मसी, उत्तम चंद, रोहित कुमार, अजय कुमार, प्रेम लाल मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
आरएस पुरा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को शुक्रवार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस पार्टी के नेता करण भगत की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करण भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से विशेष अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत लोगों को सूखा राशन मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अपना योगदान देने वाले लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से राजीव रसोई की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत दोपहर का भोजन कराया जाएगा। नेता करण भगत ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई। राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच के कारण देश में पंचायती राज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान सुनील दत्त, जसमीत सिंह, अशोक कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed