{"_id":"63cbf61161fb685df20c528f","slug":"condolence-in-jodiyan-akhnoor-news-c-10-1-29365-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: माघ मेले में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने के लिए गांवों में बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: माघ मेले में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने के लिए गांवों में बैठकें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौडि़यां। हर साल की तरह इस साल भी प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से एक निशान, एक विधान तथा एक प्रधान के समर्थन में 31 जनवरी (18 माघ) 1953 को प्रजा परिषद आंदोलन में शहीद हुए क्षेत्र के सात लोगों की याद में शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी तरुण चुग, अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर, डाॅक्टर निर्मल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए संस्थापक प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट तथा भूतपूर्व वाइस चेयरमैन किसान सलाहकार बोर्ड ने बताया कि इस रोज एक किसान मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के किसानों की जानकारी के लिए खेतीबाड़ी से संबंधी सभी सरकारी विभागों की तरफ से अपने-अपने स्टाल लगाए जाएंगें और किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस संदर्भ में शनिवार को क्षेत्र के गांव भोजपुर, मट्टू, तथा देरियां में पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मेले में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने के लिए कहा है। वहीं शहीदी दिवस के दिन की कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में किसान सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य अंकुश चौधरी ने बताया कि सुबह साढे़ नौ बजे हवन किया जाएगा। 10 बजे राष्ट्रगान तथा श्रद्धांजलि समारोह 11:40 बजे, उसके पश्चात किसान मेले का निरीक्षण जनसभा की जाएगी। दलजीत सिंह चिब ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से जयादा लोग पहुंचे और उन सात लोगों को याद करें, जिन लोगों ने हमारी भलाई करने की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।