फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Completely safe for tourist in Jammu and Kashmir

'पर्यटन के लिए जम्मू-कश्मीर पूरी तरह सुरक्षित'

Mon, 01 Feb 2016 01:44 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
Completely safe for tourist in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर देश में पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी जगह है। दुनिया के अन्य पर्यटन केंद्रों की तरह यह राज्य पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन


यह धारणा पूरी तरह गलत है कि जम्मू-कश्मीर सुरक्षित नहीं है। रियासत के पर्यटन सचिव ने रविवार को नई दिल्ली में एक कांफ्रेंस में देश के लोगों भरोसा दिया कि वे जम्मू-कश्मीर घूमने आएं।

उन्होंने नारा दिया कि नई रोशनी में जम्मू-कश्मीर को देखिए। उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए कार्यक्रमों बारे में भी बताया।

राज्य में गोल्फ कोर्स को अपग्रेड कर विश्व स्तरीय बनाया गया

Completely safe for tourist in Jammu and Kashmir

उन्होंने कहा कि राज्य में चालू वर्ष के त्योहारों का कैलेंडर बनाया गया है। नया कन्वेंशन सेंटर बनाया गया है, जहां एग्जीबिशन से लेकर कांफ्रेंस समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

गोल्फ कोर्स को अपग्रेड कर विश्व स्तरीय बनाया गया है। यहां गोल्फ खेलने के शौकीनों को आकर्षक पैकेज की व्यवस्था भी है।

उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल संचालकों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों से सुझाव भी मांगे। साथ ही मीडिया को राष्ट्रहित में जम्मू-कश्मीर की खबरों को लेकर जिम्मेदार बनने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed