{"_id":"657b709927f8bf8f7f03177b","slug":"complaints-not-resolved-jammu-news-c-385-1-ja21002-1336-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ग्रीवांस सेल में एक माह में ऑनलाइन 806 शिकायतें पहुंचीं, 571 का अब तक नहीं हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ग्रीवांस सेल में एक माह में ऑनलाइन 806 शिकायतें पहुंचीं, 571 का अब तक नहीं हुआ निपटारा
विज्ञापन
- सबसे ज्यादा 304 शिकायतें बिजली विभाग से जुड़ीं, एक भी नहीं हुई हल
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। ग्रीवांस सेल के पास शिकायतों की भरमार है, लेकिन सुनवाई ढीली होने से लोग परेशान हैं। एक नवंबर से छह दिसंबर तक कुल 806 शिकायतें पहुंच चुकी हैं, जिनमें से 571 का अभी तक निपटारा नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा शिकायतें स्वास्थ्य विभाग से संबंधित (305) आई हैं, जिनमें 181 को ही सुलझाया गया है। 304 शिकायतों के साथ बिजली विभाग दूसरे स्थान पर है। सिविल वर्क में भी 88 शिकायतें मिली हैं, लेकिन दोनों विभागों से संबंधित एक भी शिकायत का निपटारा नहीं किया गया है। शिकायतें निपटाने में वेटरनरी विंग सबसे आगे है, यह 45 में से 41 मुद्दों का हल कर चुका है। इंफोर्समेंट सेक्शन में 52 में से 10 मामले ही सुलझाए गए हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था और अन्य कई शिकायतें हैं।
बता दें कि नगर निगम में पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुए एक महीना बीत चुका है, इसलिए इनसे जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। हालांकि वार्ड कार्यालय में सेनिटरी अफसर बैठ रहे हैं, जो लोगों की ऑफलाइन समस्याएं सुन रहे हैं। वहीं, ग्रीवांस सेल के पास लोग ऑनलाइन माध्यम से स्वास्थ्य विभाग से संबंधित, बिजली-पानी, स्ट्रीट लाइटों, टूटी गलियाें-नालियाें से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। लेकिन समय पर समाधान न होने से परेशान हैं।
-- -- -- -
अफसरों का दावा, हल की जा रही शिकायतें
15 नवंबर को पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ था। इसके बाद सारी जिम्मेदारी नगर निगम के अधिकारियों पर आ गई है। अब लोग अपनी समस्याएं या तो सरकारी दफ्तरों में जाकर बता रहे हैं या फिर ऑनलाइन और अधिकारियों के नंबर पर कॉल कर रहे हैं। आला अधिकारियों का दावा है कि सभी शिकायतों का निपटारा किया जा रहा।
विज्ञापन
-- -- --
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
वार्ड-45 के विशाल डोगरा ने कहा कि इस साल बड़ी संख्या डेंगू के मामले मिलने के बाद भी उनकी वार्ड में फॉगिंग नहीं करवाई गई। पिछले माह ग्रीवांस सेल में शिकायत दी थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। आकाश ने कहा कि उन्होंने स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने की शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। रोहित ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसका शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया गया।
-- -- -- --
शहर में लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नगर निगम की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। लोग वार्ड ऑफिस या विभागों के कार्यालयों में शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। ग्रीवांस सेल के पास ऑनलाइन शिकायतें पहुंच रही हैं, जिनका समाधान करवाया जा रहा है।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम