{"_id":"61027a0a8ebc3e092d3c5c1d","slug":"complaint-in-police-station-against-dsp-traffic-jammu-kashmir-veer-nari-seeks-justice-from-lieutenant-governor-and-chief-of-army-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: डीएसपी ट्रैफिक के खिलाफ थाने में शिकायत, वीर नारी ने उप-राज्यपाल और सेनाध्यक्ष से मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: डीएसपी ट्रैफिक के खिलाफ थाने में शिकायत, वीर नारी ने उप-राज्यपाल और सेनाध्यक्ष से मांगा इंसाफ
Thu, 29 Jul 2021 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:21 PM IST
सार
डीडीसी सदस्य अखनूर शारदा भाऊ ने ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दोमाना पुलिस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू में डीडीसी सदस्य अखनूर एवं वीर नारी शारदा भाऊ ने दुर्व्यवहार पर ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डीडीसी सदस्य का आरोप है कि बीते दिन वह परिवार के साथ कारगिल शहीदी दिवस पर जम्मू में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही थीं। रास्ते में एक महिला डीएसपी ट्रैफिक ने उनसे अभर्द्र व्यवहार किया और उनकी गाड़ी के आगे डीडीसी सदस्य की नेम प्लेट उखाड़ दी। इस बारे में दोमाना पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। साथ ही उप-राज्यपाल, सेनाध्यक्ष और डीजीपी को भी पत्र लिखकर इंसाफ मांगा है। अन्य डीडीसी सदस्यों ने भी इस घटना पर रोष जताया है।
विज्ञापन
भाऊ ने बताया कि वह एक जनप्रतिनिधि के साथ वीर नारी भी हैं। कारगिल में उनके पति ने देश के लिए शहादत पाई है। इसका प्रशासनिक अधिकारियों को ध्यान रखना चाहिए। इस मामले की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें बादलों का तांडव: एक झटके में तहस-नहस हो गया पूरा गांव, लापता लोगों की तलाश जारी
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जानिए कब-कब बादलों ने मचाई तबाही: पढ़ें बादल फटने के कारण?, जिससे मौत बनकर आता है पानी का रेला