फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Complaint cell for female staff in the Secretariat

सचिवालय में महिला कर्मियों के लिए शिकायती सेल

Thu, 07 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 07 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Complaint cell for female staff in the Secretariat
सचिवालय में मौजूद सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को सचिवालय का दौरा कर पुरुष और महिला कर्मचारियों से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में काम का बेहतर वातावरण तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने सचिवालय में महिला कर्मियों के लिए शिकायत सेल स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही चाइल्ड केयर लीव संबंधी मामलों की मंजूरी में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


महिला कर्मियों के लिए आवास आवंटित करने में प्राथमिकता देने की भी हिदायत दी। महिला कर्मियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं भी सुनीं। कहा कि उनके दरवाजे महिला कर्मियों के लिए हर वक्त खुले रहेंगे। वे जब चाहे समस्याएं लेकर आ सकती हैं। उन्होंने महिला कर्मचारियों से जम्मू-कश्मीर को बेहतर प्रशासनिक राज्य बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
विज्ञापन


सचिवालय के दौरे के दौरान उन्होंने बेहतर फाइल प्रबंधन, रिकार्ड के उचित रख-रखाव पर बल दिया। उन्होंने वित्त एवं योजना विभाग से बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने की शुरुआत करने को कहा। कहा कि इससे कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यस्थल पर उनका अधिक मन लगेगा और वे बेहतर ढंग से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वित्त, जीएडी के अलावा योजना एवं विकास विभाग के कोर कंप्यूटर केंद्र तथा जीएडी, वाणिज्य तथा समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का भी दौरा किया। कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कार्यस्थल को साफ सुथरा रखने को कहा। साथ ही कहा कि मामूली बदलाव कर वातावरण को खुशनुमा बनाया जा सकता है।


कहा कि दरअसल कंफर्ट जोन को बेहतर बनाकर वे कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाना चाहती हैं। इस दौरान मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने उन्हें रिकार्ड के कंप्यूटरीकरण तथा डिजिटलाइजेशन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed