फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Complaint against Ex-DGP and Transport commissioner SP Vaid, ATC, ARTO in sexual harassment case

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी व परिवहन आयुक्त डॉ. वैद समेत पांच के खिलाफ सेक्सटॉर्शन की शिकायत

Fri, 05 Jul 2019 01:31 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 05 Jul 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Complaint against Ex-DGP and Transport commissioner SP Vaid, ATC, ARTO in sexual harassment case
परिवहन आयुक्त डॉ. एस पी वैद - फोटो : फाइल, अमर उजाला

परिवहन विभाग में कार्यरत एक महिला क्लर्क ने परिवहन आयुक्त डॉ. एस पी वैद, सहायक परिवहन आयुक्त स्वर्ण सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ सेक्सटार्शन की शिकायत दर्ज करायी है। गुरुवार को जम्मू के ड्यूटी कोर्ट में जिन पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है उनमें तीन महिलाएं (उधमपुर की एआरटीओ रचना शर्मा, जम्मू फ्लाइंग स्कवायड की एआरटीओ रेहाना तबस्सुम और एआरटीओ रुपाली शर्मा) भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराने वाले एडवोकेट एके साहनी ने बताया कि उक्त महिला क्लर्क जहां काम करती है वहां उसे परेशानी हो रही थी उसने अपने एक सहयोगी चंद्र मोहन शर्मा (जो बोर्ड आफ इंस्पेक्शन में हैं) से कहा कि उसे कहीं और काम करना है। इस पर चंद्र मोहन ने कहा कि उसको बस वैद साहब के पास जाना होगा। 
विज्ञापन


एडवोकेट साहनी का कहना है कि विभाग में महिला अफसरों की एक कमेटी भी होती है। जिसे महिला कर्मी की शिकायत सुननी होती है, लेकिन महिला की शिकायत को लेकर कमेटी ने गंभीरता नहीं दिखाई। कानून कहता है कि कमेटी को 90 दिन में जांच करनी होती है, लेकिन कमेटी ने 10 दिन में जांच कर दी। इस कमेटी में तीनों महिला एआरटीओ शामिल थीं। कुल मिलाकर एक महिला क्लर्क का काम करने के लिए उसे बड़े अफसरों के साथ अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया। इसे सेक्सटार्शन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला के बयान धारा 161 के तहत दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने कोर्ट से मांग करते हुए कहा कि इन लोगों के खिलाफ जांच हो। धारा 166 के तहत दोषियों को सजा हो और इनके खिलाफ पीओएसएच एक्ट 2013 में 120 बी, 109 आरपीसी के तहत केस दर्ज हो।

क्या होता है सेक्सटॉर्शन
किसी कार्यस्थल पर महिला सहयोगी की शिकायत का निवारण करने के लिए उससे अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालना सेक्सटॉर्शन की श्रेणी में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed