फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   competetion

चित्र बनाकर बाल श्रम रोकने का किया आग्रह

विज्ञापन
competetion
माहौर के बाल आक्ष्रम में बैनर दिखा बाल क्ष्रम का विरोध करते हुए बच्चे। - फोटो : REASI
रियासी। सेना ने दरमाड़ी में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बाल श्रम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने अपने अपने तरीके से चित्रकारी कर बाल श्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्चों के बनाए इन चित्रों ने बाल मजदूरी न करवाने का संदेश दिया। साथ ही बच्चों पर की जानी वाली प्रताड़ना पर भी चित्रों ने कटाक्ष किया। इस चित्रकारी की सैन्य अधिकारियों ने सराहना की, और इन बच्चों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी को बच्चों से बाल श्रम न करवाने की सलाह दी। चित्रकारी प्रतियोगिता में 18 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने अध्यक्ष आर एन वातल के निर्देशों पर माहौर, चसाना व गुलाबगढ़ में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सभी से आग्रह किया गया कि बच्चों से मजदूरी न करवाएं। उन्होंने इसका उल्लंघन करने वालों को सजा के प्रावधान के बारे में भी बताया। बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर बाल श्रम को पूरी तरह रोकने की अपील की।

दरमाड़ी में सेना के कार्यक्रम में चित्रकारी करते हुए विद्घार्थी।

दरमाड़ी में सेना के कार्यक्रम में चित्रकारी करते हुए विद्घार्थी।- फोटो : REASI

दरमाड़ी में विद्घार्थी को सम्मानित करते हुए सेना अधिकारी।

दरमाड़ी में विद्घार्थी को सम्मानित करते हुए सेना अधिकारी।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed