फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   compensation to announced people escaping from firing pakistan

पाक फायरिंग से पलायन किए लोगों को मुआवजा का ऐलान

Sat, 11 Oct 2014 10:56 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
compensation to announced people escaping from firing pakistan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते अपना घर छोड़कर पलायन करने वाले लोगों को हुए नुकसान की भरपाई का आदेश दिया है। हालांकि, मुआवजा की विस्तृत जानकारी का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि फायरिंग के चलते पलायन करने वाले लोगों और उनको हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीमांत ग्रामीणों के लिए बनाए गए कैंपों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन को निर्देश जारी किए कि कैंपों में रह रहे लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराईं जाएं और उनके मकानों और मवेशियों का भी ख्याल रखा जाए।

पाक बोला, फायरिंग रोके भारत

compensation to announced people escaping from firing pakistan

अपनी परमाणु ताकत का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए पाकिस्तान ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तत्काल तनाव को खत्म करने की अपील की। उसका कहना है कि दोनों देश एक दूसरे की क्षमताओं से अवगत है और युद्ध कोई विकल्प नहीं है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक के बाद पाक ने एक बयान में कहा पाकिस्तान सीमा पर भारतीय वर्चस्व को स्वीकार नहीं करेगा।

वह सीजफायर के उल्लंघन का उचित जवाब देने को तैयार है। पाक ने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व की यह साझा जिम्मेदारी बनती है कि वे तत्काल सीमा पर तनाव को खत्म करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed