{"_id":"62b9f80c0050462a984d8e79","slug":"compaign-samba-news-jmu2628116183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। कस्बे के डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई-प्रभा ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर सोमवार को ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्रों की मदद से समाज से नशे के खतरे को खत्म करने के उद्देश्य से नशीली दवाओं की रोक, मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाली मौतों और मानवीय संकटों के प्रभाव को उजागर करने और जागरूकता लाने के लिए स्लोगन लिखे गए।
प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर मीरू अबरोल के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में लोग अवैध नशीली दवाओं के सेवन के कारण मर जाते हैं, लेकिन जीवन और समुदायों को हुई क्षति यहीं नहीं रुकती है। नशीली दवाओं का उपयोग एचआईवी, हेपेटाइटिस और तपेदिक को कमजोर करके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, जबकि मादक पदार्थों की तस्करी मनी लॉन्ड्रिंग और घातक आतंकवाद को बढ़ावा देती है। छात्रों ने आकर्षक पंक्तियों को लिखकर विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सीमा शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता में बीए सेमेस्टर-2 की शिवानी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि दीपिका कुंडल ने दूसरा स्थान और बांधना रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।