फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   committee submitted a report to the Home Ministry on kashmiri Pandits

समिति ने कश्मीरी पंडितों पर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

Tue, 08 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 08 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
committee submitted a report to the Home Ministry on kashmiri Pandits

संसदीय स्थायी समिति ने फंड आवंटन में कमी के कारण विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए पुनर्वास योजना के कार्यान्वयन नहीं होने पर नाखुशी व्यक्त की है। समिति ने कश्मीरी पंडितों के लिए जल्द रोजगार और आवास की मंजूरी देने की जोरदार सिफारिश की है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय को सौंपी 192 पेज की रिपोर्ट में गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने कहा, ‘समिति प्रभावशाली रूप से सिफारिश करती है कि गृह मंत्रालय को इस मामले को कैबिनेट के समक्ष लाना चाहिए जिससे कश्मीरी विस्थापितों को शीघ्र नौकरी की मंजूरी मिले और उनके लिए आवासों का निर्माण किया जा सके।  
विज्ञापन


समिति ने कश्मीरी विस्थापितों के लिए पुनर्वास योजना के प्रोजेक्टों को अंतिम रूप नहीं दिए जाने या अन्य प्रक्रियात्मक तकरार पर नाखुशी व्यक्त की है। इस कारण पिछले वित्तीय वर्ष में खर्च और आवंटन में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति का मानना है कि सरकार को जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रस्ताव को सकारात्मक रूप में देखना चाहिए। एक संसदीय समिति ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यक्रम के प्रति भी असंतोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed