फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Committee Constituted for Gas Distribution Policy and PNG Expansion

Jammu News: गैस वितरण नीति ओर पीएनजी विस्तार के लिए समिति गठित

विज्ञापन
Committee Constituted for Gas Distribution Policy and PNG Expansion
जम्मू। सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नीति और पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के विस्तार के लिए एक समिति गठित की गई है। मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

यह समिति प्रदेश में सिटी गैस वितरण नीति को अंतिम रूप देगी। इससे जुड़े सुझाव और अल्पकालीन उपायाें का क्रियान्वयन, विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के साथ ही प्रदेश में पीएनजी की पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी कार्य का जिम्मा भी इसी समिति के पास होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एमराजू की ओर से इस संबंध में आदेश कर दिया गया है। वित्त विभाग, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, आवास एवं शहरी विकास, उद्योग एवं वाणिज्य, ग्रामीण विकास, श्रम और रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव इसके सदस्य होंगे। वहीं, खाद्य, नागरिक सेवाएं और उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed