{"_id":"97a61c118b7fd78e9d2026462f522342","slug":"commerce-college-won-football-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइट और कामर्स कालेज ने फुटबाल मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइट और कामर्स कालेज ने फुटबाल मैच जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू की ओर से करवाए जा रहे फुटबाल में सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखा रहे हैं। सोमवार को अंतर कालेज टूर्नामेंट के तहत पुरुष वर्ग के फुटबाल मैच खेले गए, जिसमें विभिन्न कालेजों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फुटबाल खेल के प्रति अपनी दीवानगी को मैदान में दिखाया।
विज्ञापन
फुटबाल मैच में पलौड़ा के गवर्नमेंट डिग्री कालेज और माइट कालेज के खिलाड़ियों के बीच मैच खेले गए। माइट कालेज के खिलाड़ियों ने चार गोल के साथ पलौड़ा डिग्री कालेज को परास्त किया। मैच में मोहित ने पहले मिनट में पहला गोल दागा, दूसरा गोल छह मिनट में ऋषभ ने दागा, जबकि तीसरा और चौथा गोल उमर ने नौ और अठारह मिनट के समय अंतराल पर किया।
विज्ञापन
अंतर कालेज फुटबाल टूर्नामेंट के तहत दूसरा मैच एसपीएमआर कामर्स कालेज और हीरानगर के गवर्नमेंट डिग्री कालेज के खिलाड़ियों के बीच करवाया गया। इस मैच में कामर्स कालेज के खिलाड़ियों ने हीरानगर डिग्री कालेज की टीम को 5-0 गोल से हराया।
विज्ञापन
मैच में दो मिनट में पहला गोल अंकित, दस मिनट में दूसरा गोल, तीसरा गोल 36वें मिनट के दौरान राजा अली, चौथा गोल साहिल ने 45वें मिनट, जबकि सुरजीत सिंह ने 49वें मिनट में पांचवां गोल दागकर मैच को कामर्स कालेज के नाम करवाया।