फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Colourful start of water sports festival, Jammu and Kashmir won gold on the first day

Khelo India: वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का रंगारंग आगाज, पहले दिन जम्मू-कश्मीर ने जीता सोना; यूपी-ओडिशा भी चमके

Fri, 22 Aug 2025 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 01:13 AM IST
सार

डल में तीन दिन चलने वाले इस खेल महाकुंभ के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के मोहसिन अली ने कयाकिंग के-1, 1000 मीटर (पुरुष) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Colourful start of water sports festival, Jammu and Kashmir won gold on the first day
खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स में कयाकिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले श्रीनगर के मोहसिन अली। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स का वीरवार को रंगारंग आगाज हो गया। डल में तीन दिन चलने वाले इस खेल महाकुंभ के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के मोहसिन अली ने कयाकिंग के-1, 1000 मीटर (पुरुष) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के विशाल कुमार ने कैनोइंग सी-1, 1000 मीटर (पुरुष) और ओडिशा की रश्मिका साहू ने कैनोइंग सी-1, 200 मीटर (महिला) स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बैक लॉन में खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का वीरवार को रंगारंग शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शामिल हुए।
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में देशभर से 409 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 202 महिला खिलाड़ी हैं। मध्य प्रदेश के सबसे अधिक 44, हरियाणा के 37, ओडिशा के 34, और केरल के 33 खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। गुजरात, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की टीमें सबसे छोटी हैं। मार्च में भोपाल में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शीर्ष आठ खिलाड़ी रोइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले आर्मी के रोवर अर्जुन लाल जाट मुख्य आकर्षणों में से एक होंगे। 28 वर्षीय जाट 2020 टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं और उन्होंने हांगझोऊ एशियाई गेम- 2022 में लाइट वेट डबल स्कल्स में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed