{"_id":"a570a8f67bea4d86c1438f3075317750","slug":"college-students-molesting-classmate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती को प्यार समझ कर डाली ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती को प्यार समझ कर डाली ये हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती को प्यार समझ कर कालेज के दो छात्रों ने अपनी ही कक्षा की दो छात्राओं को तंग करना शुरू कर दिया। बात यहां तक पहुंच गई कि शादी का प्रस्ताव तक रख दिया। मना करने पर छात्र कई दिनों से छात्राओं को छेड़छाड़ कर रहे हैं। परेशान होकर छात्राओं ने मेडिकल कालेज पुलिस चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। मेडिकल कालेज पुलिस चौक प्रभारी एसआई गुरिंदर सिंह ने कहा कि छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कालेज पुलिस चौकी पहुंचीं छात्राओं ने पुलिस को बताया कि दोनों छात्र उन्हीं की कक्षा में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
एक ही कक्षा में पढ़ने पर रोज गपशप होती थी। हर रोज एकसाथ उठना-बैठना, खाना-पीना और बातचीत होती रहती थी। छात्रों ने इसे प्यार समझ लिया और अब उनसे शादी करने पर अड़े हुए हैं। मना करने पर रोज तंग यहां तक कि छेड़छाड़ तक करते हैं।
विज्ञापन
छात्राओं ने बताया कि दोनों उनके फोन पर तरह-तरह के एसएमएस भेजते हैं, व्हाट्सएप पर बात करने के लिए मजबूर करते हैं। कहते हैं कि उनके साथ शादी करो।
यही नहीं, उनके भाई-बहन को ससुरालियों का नाम देकर बुलाते हैं। पिछले कई दिनों से दोनों छात्र उन्हें तंग करते हैं। छात्राएं जम्मू में रहती हैं और छात्र पुंछ में रहते हैं, लेकिन पढ़ाई जम्मू में करते हैं।