फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cold wave in Kashmir and Ladakh, mercury in Srinagar minus 4.8 degrees

मौसम अपडेट: चिल्ले कलां के बीच कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड जारी, श्रीनगर में पारा माइनस 4.8 डिग्री

Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 25 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। 26 से 30 तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Cold wave in Kashmir and Ladakh, mercury in Srinagar minus 4.8 degrees
बारामुला में जमे स्रोत - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर घाटी के साथ-साथ लद्दाख में कड़ाके की ठंड जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस और लेह में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में पिछली रात के माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा था।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में साल के इस समय के दौरान कुल पारा सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। पिछली रात यह माइनस 4.4 डिग्री था।
विज्ञापन


पहलगाम में माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे था। यहां इस मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात रही। पिछली रात यह माइनस 6.8 डिग्री था। कोकरनाग में माइनस 2.8 डिग्री जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। पिछली रात यह माइनस 3.3 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कुपवाड़ा शहर में पारा माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तरह ही था। इस बीच लद्दाख में लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 13.8 और 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।  

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, 25 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। 26 से 30 तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


(60 प्रतिशत संभावना) के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम हिमपात की उम्मीद है। बर्फबारी के चलते मुगल रोड, जोजिला, करना, साधना टॉप आदि स्थानों पर जमीनी यातायात में अस्थायी व्यवधान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed