{"_id":"684b2e790a790a061108eb0c","slug":"cold-store-ward-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124163-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गर्मी की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में मिलेगी तुरंत राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गर्मी की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में मिलेगी तुरंत राहत
विज्ञापन
रियासी जिला अस्पताल।
- कोल्ड स्टोर वार्ड बनाया, पूरी तरह से वातानुकूलित
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। गर्मी के बढ़ते प्रकोप व चिलचिलाती धूप से झुलसने से बीमार होने वाले लोगों को अब जिला अस्पताल में आते ही राहत मिलेगी। माड़ी स्थित अस्पताल में लू और गर्मी से निपटने के लिए तैयारी की गई है।
अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में एक कोल्ड स्टोर वार्ड बनाया गया है जिसमें तीन बेड लगाए गए हैं। वार्ड को पूरी तरह से वातानुकूलित है। इस वार्ड में पानी भरकर टब और आइस क्यूब का भी इंतजाम किया गया है। अगर किसी व्यक्ति को गर्मी या लू लगने से तकलीफ होती है और उसे तत्काल ठंडे स्थान व उपचार की जरूरत पड़े तो अस्पताल में आते ही उसे राहत मिलेगी।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए इस प्रकार का इंतजाम किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तपती गर्मी खासकर दोपहर के समय घर से बिना काम के बाहर नहीं निकले। गर्मी में बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा पहनें, सिर व मुंह ढक कर निकलें।
विज्ञापन
इसके साथ ही थोड़े-थोड़े समय उपरांत पानी पीते रहें। एकदम से ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी परहेज करें। महिलाएं दोपहर 12 बजे से दो बजे तक ज्यादा गर्मी में रसोई का काम नहीं करें, अन्यथा वह भी गर्मी की चपेट में आ सकती हैं।