{"_id":"617d5b5a9605fb2cb37e5f65","slug":"cold-rises-in-kashmir-minimum-temperature-in-leh-minus-5-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सर्दी ने पकड़ा जोर, कश्मीर में ठंड बढ़ी, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सर्दी ने पकड़ा जोर, कश्मीर में ठंड बढ़ी, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5
Sat, 30 Oct 2021 08:26 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:26 PM IST
सार
प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। जम्मू में दिन में मौसम साफ रहने के साथ रात के तापमान में गिरावट आ गई है। यहां दिन का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया
विज्ञापन
कश्मीर में गर्म कपड़े पहन निकलते बुजुर्ग।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहने के साथ खुश्क सर्दी में लगातार बढ़ोतरी होने लगी है। कश्मीर और लेह-लद्दाख में ऐसी ही स्थिति है। जम्मू में भी रात्रि तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडक में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में तपिश का अहसास कम हुआ है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों का मौसम पूरा साथ दे रहा है। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ पहुंच रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री गिरकर 28.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
साफ मौसम के बीच दिन में आर्द्रता का प्रतिशत (उमस) 75 फीसदी दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.0, बटोत में 7.3, कटड़ा में 12.5 और भद्रवाह में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सबसे अधिक सर्दी पड़ रही है, यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.9, पहलगाम में माइनस 2.0 और गुलमर्ग में शून्य दर्ज किया गया।