{"_id":"61e84b68b20d4f37561c6943","slug":"coart-news-akhnoor-news-jmu252222272","type":"story","status":"publish","title_hn":"छंब के लोगों ने की खौड़ में मुंसिफ कोर्ट बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छंब के लोगों ने की खौड़ में मुंसिफ कोर्ट बनाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती छंब के लोगों ने खौड़ में मुंसिफ कोर्ट बनाने तथा अखनूर में सेशन जज बिठाने की मांग दोहराई है। बता दें कि क्षेत्र के लोग यह मांग पहले भी कर चुके हैं। आज लोगों की इस मांग को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दल के लोगों ने राय दी है।
सभी ने खौड़ में मुंसिफ कोर्ट बनाने तथा अखनूर में सेशन जज बिठाने की मांग को सही ठहराया। लोगों का कहना है कि उन्हें कोर्ट के छोटे से छोटे काम के लिए अखनूर या जम्मू जाना पड़ता है। यह सुविधा हमें खौड़ में मिल जाए तो बेहतर होगा। इस विषय में खौड़ निवासी और अपनी पार्टी के के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि हम लोग इस मांग को लेकर खौड़ में कई बार बैठकें और सभाएं कर चुके हैं। अभी तक कहीं सुनवाई नहीं हुई है। बार एसोसिएशन के प्रधान यश करण सिंह भाऊ ने कहा कि छंब विधानसभा क्षेत्र की 37 पंचायतें हैं। जहां के लोगों को कोर्ट संबंधी छोटे-छोटे काम के लिए अखनूर या जम्मू जाना पड़ता है। इसलिए सरकार से हमारी अपील है कि क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को समझते हुए और उन्हें सहूलियत पहुंचाने के लिए खौड़ में मुंसिफ कोर्ट तथा अखनूर में सेशन जज बिठाया जाए।
भाजपा नेता व म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष डिप्टी राम ने बताया कि लोगों की यह जायज मांग है, जिस पर सरकार को जल्द अमल करना चाहिए और जहां तक हमें यकीन है यह मांग सरकार जल्द पूरी करेगी।