फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   co-driver dies in crane road accident

J&K: क्रेन के सड़क हादसे में सह-चालक की मौत

Fri, 03 Nov 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 03 Nov 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
co-driver dies in crane road accident
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू पुंछ हाईवे स्थित शहर के चिंगस इलाके में एक क्रेन के सड़क हादसे में युपी निवासी एक सह-चालक की मौके की मौत हो गई जबकि यूपी निवासी चालक गंभीर रूप से घासल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह एक क्रेन नौशेरा से राजोरी की और आ रही थी। चिंगस इलाके में वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन

इस दर्दनाक हादसे में क्रेन चालक व सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार कर रहे डाक्टरों ने सह-चालक धनीमधु पुत्र तीरथ राम निवासी हरिताल उत्तरप्रदेश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, क्रेन के चालक मोहम्मद अली पुत्र सरदार अली निवासी पसोर उत्तरप्रदेश को गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक सह-चालक के परिवार को सूचित कर शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखा है। परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उनको सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed