फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM wrote a letter to the Railway Minister to increase the coaches in Vande Bharat

Jammu News: वंदे भारत में कोच बढ़ाने के लिए सीएम ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
CM wrote a letter to the Railway Minister to increase the coaches in Vande Bharat
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू/श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से वंदे भारत ट्रेन के कोच बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने कटड़ा-श्रीनगर ट्रेन के समय में भी बदलाव करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कटरा से प्रस्थान सुबह के समय निर्धारित किया जाए और श्रीनगर से वापसी की यात्रा देर शाम को की जाए। इससे उसी दिन वापसी यात्रा की सुविधा होगी और यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने ट्रेन में इंटरनेट सुविधा देने का मुद्दा भी उठाया है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस बारे में पत्र केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा है। मुख्यमंत्री ने इस पत्र के माध्यम से वंदे भारत के कोच में वृद्धि को आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा है कि कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर मौजूदा कोच बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने कहा है कि सप्ताहांत, अवकाश के दौरान, तीर्थयात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान कोच कम पड़ रहे हैं। एक या अधिक चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास कोच जोड़कर ट्रेन की क्षमता को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने ट्रेन के समय का पुनर्निर्धारण करने पर भी ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह भी देखा गया है कि वर्तमान प्रस्थान और आगमन का समय कामकाजी आबादी या आधिकारिक, शैक्षिक, चिकित्सा या तीर्थ-संबंधी उद्देश्यों के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अब्दुल्ला ने ऑनबोर्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी की बात कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में, निर्बाध इंटरनेट एक्सेस यात्रियों की एक प्रमुख अपेक्षा बन गई है, खासकर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में। हाई-स्पीड ऑनबोर्ड वाई-फाई का प्रावधान यात्रा के अनुभव को काफी बेहतर बनाएगा। इस पत्र में उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से यह भी कहा है कि रेल मंत्रालय सुझावों की जांच करके उन्हें शीघ्र लागू करने की दिशा में काम करे। इन उपायों से जम्मू-कश्मीर में यात्री संतुष्टि, क्षेत्रीय संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed