फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM requested the Railway Minister and said- Due to the closure of the highway, fruits are rotting in the valley itself

Jammu News: सीएम ने रेल मंत्री से किया आग्रह, कहा- हाईवे बंद होने से घाटी में ही सड़ रहे फल

Wed, 10 Sep 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 10 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
CM requested the Railway Minister and said- Due to the closure of the highway, fruits are rotting in the valley itself
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया है कि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई और देश के टर्मिनल बाजारों तक फलों की पहुंच के लिए कश्मीर व देश के बाकी हिस्सों के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि लगातार बारिश और भूस्खलन के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है, जिससे बागवानी उत्पादों से लदे सैकड़ों ट्रक फंसे हैं। अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, हमारे रेलवे ट्रैक खुले हैं। मैं रेल मंत्री से अनुरोध करूंगा कि कश्मीर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और यहां से फलों की ढुलाई के लिए दो-चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएं तो लोगों को कुछ राहत मिलेगी। उत्पादकों को हुए नुकसान को लेकर अब्दुल्ला ने कहा कि कृषि और बागवानी को बहुत नुकसान हुआ है। लगातार हाईवे बंद रहने का नतीजा यह हुआ कि मेवे का नुकसान बारिश से इतना नहीं हुआ, वहां अब ट्रकों में सामान सड़ रहा है। जब मुआवजे की बात आएगी तो उन लोगों को भी मुआवजा देना होगा, जिनका पका हुआ फल ट्रकों में सड़ गया है। जितना हमें नुकसान हुआ है उतना मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed