मुख्यमंत्री ने किया जम्मू की वेबसाइट का लोकार्पण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू की खबरें फटाफट पढ़ने का अब एक ही ठिकाना होगा-jammu.amarujala.com.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला रविवार को वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ताराचंद्र और कई कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।
लोकार्पण अमर उजाला द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान समारोह में किया गया। jammu.amarujala.com अमर उजाला के न्यूज पोर्टल amarujala.com का नया पड़ाव है।
जानिए, क्या-क्या होगा आपकी वेबसाइट में
Jammu.amarujala.com के जरिए अब आप प्रदेश की राजनीति, शहर की हलचल, अपराध, वैष्णो देवी, शिक्षा और रोजगार की सभी खबरें अपने कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट पर पल भर में पढ़ सकेंगे।
आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा, हर वाकये की एक-एक तस्वीर चंद मिनटों में आपके सामने होगी।
साथ ही छुट्टियों के लिए होगा वीकेंड प्लानर और शहरनामा, जहां जम्मू के खास पर्यटन स्थलों की जानकारी होगी। सरकार के सभी फैसलों पर नजर रखने और कर्मचारियों से जुड़ी हर एक खबर के लिए होगा ऑफिस-ऑफिस।
फेसबुक पेज पर लीजिए ताजा अपडेट्स
वेबसाइट में वीकेंड प्लानर और गॉसिप अड्डा जैसे फीचर भी हैं। वेबसाइट पर आपको आसपास के शहरों की हर एक छोटी बड़ी खबर भी पढ़ने को मिलेगी। वेबसाइट के जरिए आप हमें अपनी खबरें तस्वीरें और वीडियो भी भेज सकते हैं।
खबरों का ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारी वेबासाइट के फेसबुक पेज www.facebook.com/AuNewsJammu से भी जुड़ सकते हैं।
आपको अपने फेसबुक एकाउंट से बस हमारा पेज लाइक करना होगा। वहां आप अपनी राय भी जाहिर कर सकते हैं।
अमर उजाला का छठवां हाइपर लोकल
देहरादून की वेबसाइट dehradun.amarujala.com का उद्घाटन उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यंमंत्री विजय बहुगुणा ने किया था। चंडीगढ़ हाइप लोकल की लॉन्चिंग में ट्राईसिटी की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।
अमर उजाला ने इसी हफ्ते शिमला हाइपल लोकल shimla.amarujala.com लॉन्च किया। वेबसाइट का लोकार्पण हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था।