फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm mufti anantnag visit

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले चकाचक हुआ अनंतनाग

Sun, 10 May 2015 11:07 AM IST
Updated Sun, 10 May 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
cm mufti anantnag visit

मुख्यमंत्री मुफ्ती ने शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले का दौरा किया। यह दौरा वहां के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ। जिन सड़कों और गलियों की साफ-सफाई कराने के लिए लोग प्रदर्शन करते रहते थे, वह शनिवार को साफ-सुथरी दिखीं।

विज्ञापन


इससे एक बार को सभी हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने अनंतनाग जिले के कई शिक्षण संस्थानों और अस्पताल का दौरा किया। मुफ्ती के आने से पहले जिला प्रशासन ने सभी सड़कों और गलियों को पूरी तरह से साफ करा दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार म्यूनिसिपल कौंसिल अनंतनाग ने दमखम लगाकर रातों रात मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कूड़े के ढेर उठवा दिए। स्थानीय लोगों के अनुसार जब वह इन सब समस्याओं के लिए एमसी अनंतनाग को शिकायत करते थे, तब वह एक कान से मामले को सुनकर दूसरे से निकाल देते थे, लेकिन आज वह यह सब देख चौंक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की

cm mufti anantnag visit

स्थानीय मुदस्सिर अहमद ने बताया कि इससे पहले अनंतनाग मुख्य बाजार में कूड़े ढेर लगे रहते थे। एमसी द्वारा किसी भी कीटनाशक प्रयोग नहीं किया जाता था। इतना ही नहीं शनिवार को किसी भी रेड़ी वाले को सड़क किनारे नहीं बैठने दिया गया। इससे ट्रैफिक भी सुचारु रहा।

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री को दिखाने की कोशिश रही कि यहां सबकुछ सही है। वहीं अनंतनाग जिले के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। बताया कि एक कैमरामैन का कैमरा भी उन्होंने छीना। एक पत्रकार ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मुख्यमंत्री से बात करने से रोका। इतना ही नहीं मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की गई।

साढ़े नौ करोड़ से बनेगा बाईपास
अनंतनाग टाउन में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने मेहंदीकदल से अशाजीपुरा तक बाईपास बनाने के लिए 9.51 करोड़ की राशि को मंजूरी दी। उन्होंने दिसंबर अंत तक इस 2.1 किलोमीटर लंबे बाईपास को पूरा करने पर जोर दिया। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट काम्प्लेक्स के दौरे के वक्त उन्होंने लाइब्रेरी के लिए कानून की किताबें खरीदने के लिए पांच लाख की मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed