{"_id":"574d28a74f1c1b7c2810a159","slug":"cm-mehbooba-mufti-today-filed-nomination-for-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री महबूबा आज दाखिल करेंगी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री महबूबा आज दाखिल करेंगी नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 31 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबा मुफ्ती अनंतनाग सीट से उप चुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं नेशनल कांफ्रेंस के संसदीय बोर्ड ने इफ्तिखार मिसगर को यहां से मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यह सीट महबूबा के पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद रिक्त हुई है। महबूबा को मुख्यमंत्री बनने के छह माह के अंदर विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
वहीं नेकां द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इफ्तिखार मिसगर युवा उद्योगपति और राजनेता हैं और एमबीए हैं। उन्होंने कश्मीर से ही अपनी उद्यमशीलता की यात्रा शुरू की है। इसके पहले उन्होंने राज्य से बाहर कई कारपोरेट हाउसेस में काम किया है।
विज्ञापन
मिसगर वर्तमान में अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी और ब्लॉक प्रेसिडेंट हैं। इससे पूर्व पार्टी के यूथ विंग के अनंतनाग के प्रेसिडेंट के पद पर भी रह चुके हैं।