फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM Mahbuba Mufti meet Rajnath Singh, discuss the situation of Jammu and Kashmir and kathua case

राजनाथ सिंह से मिलीं सीएम महबूबा मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर के हालात और कठुआ कांड पर हुई चर्चा

Thu, 12 Apr 2018 05:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
CM Mahbuba Mufti meet Rajnath Singh, discuss the situation of Jammu and Kashmir and kathua case
राजनाथ सिंह और महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर में हालिया हिंसा में बढ़ोतरी के बीच मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंची और राज्य की सुरक्षा के हालात पर चर्चा की। अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच हालात को दोबारा सामान्य बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


करीब 20 मिनट चली बैठक में दोनों नेताओं ने केंद्र के प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा के समाज के बड़े हिस्से के साथ वार्ता के दौरान किए गए प्रयासों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को घाटी में जारी कानून-व्यवस्था की स्थिति और दोबारा शांति के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। गृहमंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, आतंकी घुसपैठ की कोशिशों और सीमा पार फायरिंग से बने पाकिस्तान के साथ हालात भी चर्चा का हिस्सा रहे।
विज्ञापन


ये बैठक उस दौरान की गई है, जब कठुआ गैंगरेप मामले में सीबीआई जांच की मांग बढ़ रही है और आतंकी वारदातों व उनकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ बढ़ रही है। दोनों नेताओं ने सीमापार की फायरिंग का शिकार होने वाली आम जनता की मुसीबत दूर करने और प्रधानमंत्री डेवलपमेंट पैकेज लागू करने को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कठुआ कांड की सीबीआई जांच पर भी चर्चा

CM Mahbuba Mufti meet Rajnath Singh, discuss the situation of Jammu and Kashmir and kathua case
बढ़ी है कश्मीर घाटी में अशांति
बता दें कि कश्मीर घाटी में हालिया दिनों में आतंकियों की तरफ से हिंसा बढ़ी है। संसद में दिए गए डाटा के अनुसार, जनवरी, 2018 से मार्च के मध्य तक करीब 60 आतंकी हिंसा की वारदातें हुई हैं, जिनमें 15 सुरक्षाकर्मी और 17 आतंकी मारे गए हैं।

इस मुलाकात में कठुआ कांड की सीबीआई जांच पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि इस घटना को लेकर जम्मू संभाग में जबरदस्त आक्रोश है और एक वर्ग सरकार द्वारा कराई जा रही क्राइम ब्रांच की जांच से संतुष्ट नहीं है। सीएम ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed