{"_id":"442058e855bfb48380088c0f39751c31","slug":"cm-know-rehabilitation-work-by-video-conferencing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना पुनर्वास कार्यों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना पुनर्वास कार्यों का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को नई दिल्ली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव और रियासत के संबंधित अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास प्रक्रिया का ताजा हाल जाना।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कश्मीर ने मुख्यमंत्री को सूचना दी कि बाढ़ में जिन लोगों के मकानों को क्षति पहुंची है, ऐसे परिवारों को 43.18 करोड़ की राशि वितरित की जा चुकी है। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 3626 मकानों के मामलों को अंतरिम राहत के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
तेजी से अंतरिम राहत वितरण का काम चल रहा है और इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन वितरण और एलपीजी जैसी जरूरी सेवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि 20000 टन चावल घाटी के राशन डिपुओं में सर्प्लाई किए जा चुके हैं। घाटी में 32000 टन राशन की जरूरत है और इसे तीन से चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। जम्मू में 25000 टन राशन की जरूरत है और 15000 टन राशन डिपुओं में सप्लाई किया जा चुका है।
उमर ने सीएपीडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह राशन डिपुओं का दौरा कर राशन का वितरण सुनिश्चित तरीके से हो सकें। उन्होंने सुंबल और सोनावारी तहसीलों में भी और पंप लगाकर पानी को बाहर निकालने के निर्देश दिए